अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने हज 2025 के लिए प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय (22-23 अप्रैल) अनुकूलन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय सत्र चयनित प्रशासकीय और चिकित्सा कर्मियों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर केंद्रित है। इस कार्य के लिए कुल छह सौ बीस प्रतिनिधियों का चयन किया गया है, जिसमें प्रशासकीय और चिकित्सा कर्मी शामिल हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार और संयुक्त सचिव (हज) सीपीएस बक्शी ने सभी हज प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उनसे हज 2025 के सफल कराने की अपील की।
Site Admin | अप्रैल 22, 2025 8:06 अपराह्न
हज 2025 के लिए प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय (22-23 अप्रैल) अनुकूलन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
