मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 11:31 पूर्वाह्न

printer

सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारीः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। इसके लिये उन्होंने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया और सामाजिक संगठनों को अपने स्तर पर कार्य करने की अपील की है।
देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित सड़क सुरक्षा गोष्ठी में राज्यपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों तक सीमित नहीं, बल्कि यह जन-जागरूकता और नागरिकों की जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है। राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के ब्रांड एम्बेसडर बनने और अपने परिवार व समुदाय को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में सड़क सुरक्षा की चुनौतियां विशेष हैं, और यहां संकरी, घुमावदार सड़कों और मौसम की वजह से सतर्कता और नियम पालन और भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….