जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

printer

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंर्स कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव अब से कुछ देर बाद शुरू होगा।

उद्घाटन समारोह के पहले विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके तहत लोकनृत्य, रंगमंच, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां हुई।