स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 का आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी जम्मू में शुभारंभ हो गया है, जो भारत के नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के भव्य समापन समारोह ने नवीन विचारों के सूत्रधारों, विचारकों और परिवर्तन करने वालों के एक सक्रिय समुदाय को एक साथ लाया है। जो ऐसे सफल विचारों के लिए मंच तैयार कर रहा है जो देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं। “सृजन की शक्ति, नवाचार का आधार!” विषय के तहत हैकाथॉन का उद्देश्य युवा दिमागों की अपार क्षमता का उपयोग करना और उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना है।
Site Admin | दिसम्बर 11, 2024 7:12 अपराह्न
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 का आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी जम्मू में शुभारंभ
