सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू में हैं। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल के निमंत्रण पर भारतीय सेना प्रमुख की यह यात्रा हो रही है। नेपाल के सैन्य संचालन विभाग के प्रमुख मेजर जनरल प्रेम धोज अधिकारी ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय सेना प्रमुख और प्रतिनिधि मंडल की अगवानी की।
दोनो सेना प्रमुखों के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधो को और सुदृढ करने पर विचार-विमर्श हुआ। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नेपाली सैन्य मुख्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने आज काठमांडू में आयोजित विशेष समारोह में जनरल द्विवेदी को नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की।