छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सेजबहार में राजस्व अमले ने मुख्य सड़क के किनारे लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और कब्जे से मुक्त करा दिया है। इस जमीन पर बनरसी गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में की थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच का जिम्मा रायपुर एसडीएम और उनके अमले को सौंपा गया।