मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 28, 2025 9:54 पूर्वाह्न

printer

सीनियर एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप: भारत ने एक रजत सहित दो और कांस्य पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में सीनियर एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कल रीतिका ने रजत पदक और मुस्कान तथा मानसी लाठेर ने कांस्य पदक जीता।

   

रीतिका 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में किर्गिस्तान की एपेरी मेडेट काज़ी से 6-7 से हार गईं। मुस्‍कान ने 59 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की अल्टजिन तोगटोख को 4-0 से हराया।  68 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में मानसी लाठेर ने कजाकिस्तान की इरिना काज़्युलिना को 12-2 से हरा दिया।

   

भारत ने चैंपियनशिप में अब तक एक रजत और चार कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं। ग्रीको-रोमन में सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलोग्राम वर्ग और नितेश ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्‍य पदक जीते।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है