मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2025 2:01 अपराह्न

printer

सिक्किम: चट्टन इलाके में भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मृत्‍यु

सिक्किम में कल शाम चट्टन इलाके में भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मृत्‍यु हो गई। भूस्खलन की वजह से आस-पास के मकानों को नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि कुछ अन्‍य लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं।
 
 
इस बीच, लाचुंग से एक हजार 678 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। 18 पर्यटक वाहनों के साथ पहला जत्था आज लोअर द्ज़ोंगू के फिदांग पहुंचा। 29 मई को बादल फटने और लगातार मूसलाधार बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में स्थिति विकराल हो गई थी और बहुत से पर्यटक फंस गए थे। राज्‍य में 130 मिलीमीटर से अधिक बारिश के होने से लाचेन, लाचुंग, गुरुडोंगमार, फूलों की घाटी और जीरो पॉइंट सहित प्रमुख पर्यटक स्‍थलों को काफी नुकसान पहुंचा है। 
 
 
 
 
मूसलाधार वर्षा होने की वजह से बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है और कई पुल ढहने से डिकचू-संकलंग-शिपगियर, चुंगथांग-लाचेन-ज़ीमा तथा चुंगथांग-लाचुंग जैसे महत्वपूर्ण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। उधर, मिनसिथांग और जीमा में दो महत्वपूर्ण बेली पुल भी बह गए, जिससे लाचेन उत्तर और दक्षिण से कट गया है। फिलहाल लाचेन तक सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 5:21 अपराह्न