मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 7:49 पूर्वाह्न

printer

सिंगापुर ओपन: लक्ष्‍य सेन आज ताईवान के लिन चुन-यी से भिड़ेंगे

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज भी पहले दौर के मैच होंगे। इस दौरान भारतीय खिलाडी कल की मुश्किल शुरूआत के बाद वापसी का प्रयास करेंगे। आज प्रतियोगिता के पुरूष एकल के पहले दौर में देश के प्रमुख बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्‍य सेन का सामना ताईवान के लिन चुन-यी से होगा। वहीं, महिलाओं की एकल स्‍पर्धा में भारतीय खिलाडी आकर्षी कश्‍यप, उन्‍नती हुड्डा और अनुपमा उपाध्‍याय खेलेंगी।

    पुरूष युगल स्‍पर्धा में शीर्ष भारतीय जोडी चिराग शेट्टी और सात्‍विक साईराज रेंकी रेड्डी का सामना मलेशिया के चुंग होन जियान और मोहम्‍मद हैकाल से होगा। महिला युगल में भारत की त्रिशा जोली और गायत्री गोपीचंद का सामना ताईवान की चिंग-तुन-यांग और चिंग-हुई-चांग से होगा।

    भारतीय बैडमिंटन सितारों पी वी सिंधु और एच एस प्रणॉय ने कल एकल स्‍पर्धाओं के दूसरे दौर में प्रवेश‍ किया। महिला एकल में सिंधु ने कनाडा की वेन-यू-झांग को सीधे सेटों में 21-14, 21-9 से हरा दिया। जबकि पुरूष एकल के पहले दौर में प्रणॉय ने डेनमार्क के रासमुस जेमके को 19-21, 21-16, 21-14 से मात दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान