मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2025 12:26 अपराह्न

printer

आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश लेकर विदेशों में गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से 4 प्रतिनिधिमंडल भारत लौटे 

आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख का संदेश लेकर विश्‍व के देशों में गए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से चार प्रतिनिधिमंडल सफल यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं।

 

इस दौरान, इन प्रतिनिधिमंडलों ने विदेशी नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, प्रभावशाली थिंक टैंक, मीडिया और प्रवासी भारतीयों से बातचीत की।

 

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो गणराज्‍य और सिएरा लियोन का दौरा करने के बाद आज सुबह भारत लौटा।

 

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पाटी- शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र का दौरा करने के बाद आज दोपहर स्‍वदेश लौटेगा।

 

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय के दौरे पर है।

 

यूरोपीय संघ स्तर पर तथा बेल्जियम के अधिकारियों के साथ बातचीत सीमा पार आतंकवाद तथा पहलगाम में हाल ही में हुए जघन्य आतंकवादी हमले सहित आतंकवाद पर केंद्रित है।

 

इस बीच, कांग्रेस सांसद डॉक्‍टर शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस तथा प्रशासन के सदस्यों, थिंक टैंक, मीडिया और नीति निर्माताओं से मिलकर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर तथा आतंकवाद के विरुद्ध भारत के कड़े रुख के बारे में जानकारी देगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान