मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 8:27 अपराह्न

printer

सरकार पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को नहीं छोड़ेगी- केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को नहीं छोड़ेगी। श्री शाह ने आज नई दिल्‍ली में बोडो नेता बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की पुण्‍य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। गृह मंत्री ने इस अवसर पर उनके नाम पर एक सड़क समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित किया। श्री शाह ने देश से आतंकवाद को समूल उखाड़ने के लिए सरकार का संकल्प दोहराया। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और हमले के दोषियों को उचित जवाब मिलेगा। गृह मंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के साथ पूरी दुनिया इस लड़ाई में भारत के साथ है।

    श्री शाह ने कहा कि सरकार 1990 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति पर दृढ़ता से कायम है। श्री शाह ने कहा कि बोडोफा की प्रतिमा न केवल बोडो समुदाय बल्कि इस तरह की सभी छोटी जनजातियों का सम्मान बढ़ाती है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा और भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज भी इस अवसर पर मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….