मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 29, 2025 5:11 अपराह्न

printer

सरकार ने 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंजूरी दे दी है

सरकार ने 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंजूरी दे दी है। हरित प्रौद्योगिकियों को प्रोत्‍साहन देने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के लिए एक लचीला मूल्य श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया गया है। आज नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अर्थव्यवस्था के विकास के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये खनिज प्रौद्योगिकियां ऊर्जा संक्रमण, कृषि, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, परिवहन, एयरोस्पेस, परमाणु और अन्य क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे  खनिजों की खोज, खनिज ब्लॉकों को प्राप्त करने और खनिजों के आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए देश की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से इस मिशन को मंजूरी दी गई है।

    सरकार ने गन्ना फीडस्टॉक से इथेनॉल खरीद की कीमत को भी मंजूरी दे दी है। गन्ना फीडस्टॉक में सी-हैवी गुड़, बी-हैवी गुड़ और गन्ने का रस, चीनी और चीनी सिरप शामिल हैं। कैबिनेट ने सी-हैवी गुड़ के लिए 57 रुपये 97 पैसे प्रति लीटर, बी-हैवी गुड़ के लिए 60 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर और गन्ने के रस, चीनी और चीनी सिरप के लिए 65 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर की कीमत को मंजूरी दी। श्री वैष्‍णव ने कहा कि इथेनॉल मिश्रण ने देश की अर्थव्यवस्था में मदद की है। इसके परिणामस्वरूप एक लाख तेरह हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से किसानों को भी लाभ हुआ है और पिछले वित्‍तीय वर्ष में किसानों को इसके लिए चालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….