सरकार ने जातियों की गणना के साथ-साथ दो चरणों में जनगणना-2027 कराने का निर्णय किया है। पहला चरण पहली अक्टूबर, 2026 से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में होगा। दूसरा चरण पहली मार्च 2027 से पूरे देश के अन्य हिस्सों को शामिल करते हुए आयोजित किया जाएगा। पिछली जनगणना वर्ष 2011 में दो चरणों में की गई थी। पहला चरण मकानों की सूची बनाना और दूसरा चरण जनसंख्या की गणना करना था।
Site Admin | जून 4, 2025 8:35 अपराह्न
सरकार ने वर्ष 2027 में दो चरणों में जनगणना कराने का निर्णय लिया है
