पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने आज कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के स्थायी विकल्प के रूप में जैव ईंधन को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय प्रगति की है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में, श्री पुरी ने बताया कि राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति के माध्यम से जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा दिया गया है।
सरकार इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण को बढ़ावा दे रही है।