मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 16, 2025 11:42 पूर्वाह्न

printer

सरकार की प्रमुख पहल स्‍टार्टअप इंडिया के आज नौ वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने कहा- सरकार ने देश में स्टार्टअप की संस्कृति को प्रोत्साहन दिया

आज भारत स्टार्टअप इंडिया की नौवीं वर्षगांठ मना रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार ने देश में स्टार्टअप की संस्कृति को प्रोत्साहन दिया है। इस परिवर्तनकारी पहल ने पिछले नौ वर्षों में अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके नवोन्मेषी विचारों को सफल स्टार्टअप में बदला है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने ‘कारोबार में आसानी’ पर ध्यान केंद्रित किया है, संसाधनों तक अधिक पहुंच सुनिश्चित की है और हर मोड़ पर स्टार्टअप का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार नवाचार और इनक्यूबेशन केंद्रों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है ताकि देश के युवा जोखिम उठाने वाले बनें। उन्‍होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम की सफलता दर्शाती है कि आज देश गतिशील, आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है