मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 27, 2025 6:49 पूर्वाह्न

printer

सरकार का उद्देश्य 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास को बढ़ावा देना है: केंद्रीय मंत्री जुआल ओराम

जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओराम ने कहा है कि सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने पिछले दशक में उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए की गई प्रमुख पहलों का उल्‍लेख किया। कल नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने जनजातीय कल्याण में सरकार की कई प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-पीवीटीजी के व्यापक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस पहल के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक आवंटित कर रही है। श्री ओराम ने कहा कि सरकार समावेशी विकास को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि जनजातीय समुदाय को विकास कार्यक्रमों का लाभ मिल सके।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

16/10/24 | 8:03 अपराह्न