मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 24, 2024 5:10 अपराह्न

printer

सपनों पर ग्रहण: सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 51 इंजीनियर पदों को किया समाप्त : गोविंद सिंह ठाकुर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सुक्खू सरकार द्वारा हाल ही में बिजली बोर्ड के 51 इंजीनियरिंग पदों और 81 चालकों की सेवाओं को समाप्त करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है।
 
 
उन्होंने इस फैसले को प्रदेश के निष्ठावान कर्मचारियों के प्रति क्रूर और असंवेदनशील कदम करार दिया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्षों से प्रदेश की सेवा कर रहे इन कर्मचारियों के साथ यह व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने वाले इन कर्मचारियों और युवाओं के साथ धोखा है।
 
 
वहीं, ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन गारंटियों के दम पर सत्ता हथियाई थी वह अब सुविधाएं छीनने में लगी है। बिजली दरों में 19% तक के सेस के इजाफे और 125 यूनिट की निशुल्क बिजली योजना को समाप्त करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था, लेकिन आज जो हालात हैं, वे ‘व्यवस्था पतन’ का स्पष्ट उदाहरण हैं।यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और इन कर्मचारियों को तुरंत बहाल करे।
 
 
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का यह कदम न केवल असंवेदनशील है, बल्कि प्रदेश की जनता और कर्मचारियों के भरोसे का भी हनन है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा उनके साथ खड़ी है और हर मंच पर उनके हक की आवाज़ बुलंद करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है