मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 30, 2025 4:41 अपराह्न

printer

संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है

संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। संसद भवन परिसर में आयोजित इस बैठक के दौरान सरकार ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन कल संसद के दोनों सदनों को संयुक्‍त रूप से संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। श्री रिजिजू ने कहा कि शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। उन्‍होनें बताया कि सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होने के साथ ही बजट पर भी चर्चा होगी, जो 13 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संसद में पहले से ही 16 विधेयक और 19 कार्य सूचीबद्ध हैं।

 

    बैठक में लोकसभा में सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  राज्यसभा में सदन के नेता  और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश और गौरव गोगोई, टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा और डी एम के सदस्‍य टी आर बालू सहित कई अन्य सदस्‍य मौजूद थे।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….