मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 30, 2025 12:22 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र में उप-महासचिव जीन पियरे लैक्रोइक्स ने शांति स्थापित करने वाले अभियानों में भारत की भूमिका की सराहना की

संयुक्त राष्ट्र में उप-महासचिव जीन पियरे लैक्रोइक्स ने शांति स्थापित करने वाले अभियानों में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि भारत का योगदान सैन्य तैनाती से आगे जाकर अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढावा देने के लिए आवश्यक है।

 

 

जीन पियरे ने कहा कि भारत न केवल सैन्य बल और पुलिस की तैनाती के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देता है, बल्कि शांति सैनिकों के खिलाफ अपराध करने वालों को भी न्याय के कटघरे में लाता है। उन्होंने कहा कि भारत शांति अभियान का नेतृत्व करके जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों को भी बढ़ावा देता है।

   

 

इस वर्ष नई दिल्ली में भारत द्वारा आयोजित महिला शांति सैनिकों के पहले सम्मेलन में उपस्थित श्री लैक्रोइक्स ने कहा कि महिला शांति सैनिकों की संख्या बढ़ाने के अलावा, संयुक्त राष्ट्र चाहता है कि शीर्ष नेतृत्व के पदों पर भी महिलाओं की संख्या में बढो़तरी हो।

   

 

भारत शांति सैनिकों के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित मित्र समूह के 39 सदस्यीय संगठन का प्रमुख है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में की गई थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान