मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 4, 2025 5:19 अपराह्न

printer

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अध्‍यक्ष फिलेमोन यांग आज से भारत की चार दिन की यात्रा पर

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के उन्‍नासीवें सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष फिलेमोन यांग आज से भारत की चार दिन की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि श्री यांग कैमरून के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मंत्रालय ने बताया है कि श्री फिलेमोन यांग ने पिछले वर्ष 10 सितम्‍बर को कार्यभार संभाला था और उनकी अध्‍यक्षता के अंतर्गत संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भविष्‍य के लिए एक समझौता नाम का प्रस्‍ताव पारित किया था। इसका लक्ष्‍य बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान हासिल करना है।

भारत में अपने प्रवास के दौरान श्री यांग और विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर आपसी हित के बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। वे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी शिष्‍टाचार भेंट करेंगे। श्री यांग बेंगलुरू भी जायेंगे।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है