सितम्बर 2, 2025 10:55 अपराह्न

printer

संयुक्त अरब अमीरात-यूएई ने 2025 में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है

संयुक्त अरब अमीरात-यूएई ने 2025 में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। यू ए ई की कंपनियों ने एशिया, अफ्रीका और यूरोप में कई सौर परियोजनाएं शुरू की हैं।

    इस वर्ष के आरंभ में अबू धाबी फ्यूचर एनर्जी कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर विस्‍तार करते हुए स्‍पेन, इटली, अलबानिया, इंडोनेशिया, कोरिया और सऊदी अरब सहित कई देशों के साथ समझौते किए हैं।

    यूएई स्थित एक अन्‍य कंपनी ग्लोबल साउथ यूटिलिटीज ने अफ्रीका और मध्य पूर्व में  सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्‍थापित की हैं।