श्रीलंका में आज पोसोन पोया पर्व मनाया जा रहा है। लगभग दो हजार वर्ष पूर्व श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन के उपलक्ष्य में यह पर्व मनाया जाता है। जून महीने की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्राट अशोक के पुत्र अरहत महिंदा के मिहिंताले में राजा देवनमपियातिसा को पहला उपदेश दिये जाने की स्मृति ताजा करता है। उत्सव के लिए मिहिंताले पहाड़ी और अनुराधापुरा तथा अन्य पवित्र स्थलों पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पोसोन पोया के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। भारतीय उच्चायोग ने राजधानी कोलंबो स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में भारतीय बौद्ध विरासत पर एक प्रदर्शनी लगाई गई है।
Site Admin | जून 10, 2025 11:08 पूर्वाह्न
श्रीलंका में आज मनाया जा रहा है पोसोन पोया पर्व
