सितम्बर 8, 2025 2:29 अपराह्न

printer

श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा – रोज़गार सृजन सशक्‍त और आत्मनिर्भर भारत के प्रमुख स्तंभ हैं

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और कौशल विकास के लिए एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है। केन्‍द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये गए। इस अवसर पर श्री मांडविया ने रोजगार सृजन को सशक्‍त और आत्‍मनिर्भर भारत का महत्‍वपूर्ण स्‍तम्‍भ बताया। उन्‍होंने कहा कि निजी कंपनियों के साथ साझेदारी से न सिर्फ रोजगार के ज्‍यादा अवसर उपलब्‍ध होंगे बल्कि इससे कृषि, सेवा और विनिर्माण जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों का विकास होगा और देश की अर्थव्‍यवस्‍था भी मजबूत होगी। श्री मांडविया ने कहा कि राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल रोजगार सृजित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसमें 51 लाख पंजीकरण हुए हैं और 28 हजार अंतर्राष्‍ट्रीय नौकरियों समेत 46 लाख रिक्तियां सूचीबद्ध की गईं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला