मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 5:39 अपराह्न

printer

शिमला में विधिक जागरुकता कार्यक्रम ‘विधान से समाधान’ आयोजित किया गया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के सहयोग से शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विधिक जागरुकता कार्यक्रम ‘विधान से समाधान’ आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति हमीरपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने की।

 

 कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा के पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर तथा अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तेजाब हमलों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी और अन्य क्रूरताओं की शिकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर भी व्यापक चर्चा की गई।

 

घरेलू हिंसा से महिलाओं की रक्षा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, महिला कामगारों को पुरुष कामगारों के समान वेतन, नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं एनडीपीएस एक्ट तथा महिलाओं से संबंधित कई अन्य अधिनियमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश के अलावा प्रसिद्ध मनोविज्ञानी डॉ. अनुपम शर्मा, अधिवक्ता सुनीता कुमारी और अमित शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है