मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 6:22 अपराह्न

printer

शिमला में महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान की की शुरुआत

महिला कांग्रेस आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जैनब चंदेल ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी के बीते दिन चुनावी जनसभा के दौरान हिमाचल की कांग्रेस सरकार की गारंटीयों और आर्थिक स्थिति को लेकर साधे गए निशाने पर पलटवार करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा चुनावों के समय ऐसी बयानबाजी करती हैं। दस साल से बीजेपी सत्ता में हैं पंद्रह लाख आये क्या? काला धन लाने की बात कही थी लेकिन नहीं ला पाए। प्रधानमंत्री क्यों मणिपुर नहीं गए। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा पर बीजेपी पूरी तरह फेल हुई है। पीएम राजनीतिक बातें करते हैं चुनाव के बाद सारे मुद्दे गौण हो जाते हैं।
 
 
 
वहीं, जैनब चंदेल ने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत आज दिल्ली में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने की है और हिमाचल में भी आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की थी।
 
 
उन्हें भी आज याद किया जा रहा है। कांग्रेस हमेशा महिलाओं के लिए काम करती रही हैं। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की बात हो या महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उत्थान की हो। सदस्यता अभियान ब्लॉक और गाँव स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सके। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है