मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2024 6:15 अपराह्न

printer

शिमला में भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, सुरेश कश्यप ने जनता का जताया आभार

हिमाचल में बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में 4 सीट जीत कर हैट्रिक लगाई है। 2014 के बाद लगातार तीसरी बार  बीजेपी ने चारों सीटों पर कब्जा किया हैं। शिमला में जीत के बाद भाजपा ने जीत का जश्न पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर मनाया। इस दौरान सीटीओ चौक से लोअर बाजार होते हुए भाजपा ने रैली निकाली जिसमे शिमला सीट से दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले सुरेश कश्यप और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि हिमाचल में मोदी मैजिक का असर दिखा और भाजपा ने चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। जीत के लिए जनता का आभार जताया और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा चारो सीट पर जीती हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पूरा जोर लगाकर प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए यह उनकी हार है। मुख्यमंत्री को जनता का जनादेश स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उपचुनाव में हार को लेकर राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को हाईजैक करने का प्रयास किया है। भाजपा के प्रत्याशियों पर दबाव बनाया गया। उन पर झूठे मुकदमे बनाए गए। देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है, एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। यह बड़ा रिकॉर्ड है जिसको कोई चैलेंज नहीं कर सकता। जनता ने हिमाचल में कांग्रेस के नेतृत्व को नकारा है, कांग्रेस लोक सभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई। इससे साफ है की जनता का अटूट विश्वास पीएम मोदी में है न की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है