मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 25, 2024 8:36 अपराह्न

printer

शिमलाः अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4 शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीनों की पहली एवं दूसरी रेंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत आज अनुपूरक ईवीएम मशीनों का आबंटन जिला शिमला के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया गया है, जिसमें 28 कंट्रोल यूनिट, 28 बैलट यूनिट एवं 30 वीवी पैट मशीनों को आबंटित किया गया है। इन सभी मशीनों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में रिज़र्व रखा जाएगा ताकि आवश्यकतानुसार इन मशीनों को प्रयोग में लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला शिमला में 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 बैलेट यूनिट, 7 कंट्रोल यूनिट एवं 8 वीवीपैट मशीनें, 65-जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 बैलेट यूनिट, 7 कंट्रोल यूनिट एवं 7 वीवीपैट मशीनें, 66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 बैलेट यूनिट, 7 कंट्रोल यूनिट एवं 7 वीवीपैट मशीनें तथा 67-रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 बैलेट यूनिट, 7 कंट्रोल यूनिट एवं 8 वीवी पैट मशीनों का आबंटन किया गया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज गुप्ता एवं तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है