मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 5, 2025 12:07 अपराह्न

printer

शतरंज फिडे महिला विश्व कप में 9 भारतीय खिलाड़ी लेंगी भाग

शतरंज फिडे महिला विश्‍वकप आज से जॉर्जिया के बातूमी में शुरु होगा। भारत की ओर से 9 महिला खिलाड़ी इसमें भाग लेंगी। कोनेरू हम्‍पी, हरिका द्रोणावली, आर वैशाली और दिव्‍या देशमुख को फिडे रेटिंग के आधार पर सीधे प्रतियोगिता के रॉउंड टू में जगह मिली है, जबकि पांच अन्‍य भारतीय खिलाड़ी किरन मनीषा मोहंती, प्रियंका के., वंतिका अग्रवाल, पदम्‍नी राउत और नंदिता पीवी राउंड वन से अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। ये प्रतियोगिता फिडे महिला खिलाड़ियों के लिए अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता के क्वालीफायर के रूप में होगी।

 

प्रतियोगिता में सात नॉकआउट राउंड शामिल है। प्रत्येक मैच में दो क्लासिकल गेम होते हैं। इसके बाद यदि आवश्यक हो तो रैपिड और ब्लिट्ज टाईब्रेक होते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

07/12/24 | 6:09 अपराह्न

सिंगापुर मे