मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2025 10:02 पूर्वाह्न

printer

वेव्स 2025: झारखंड के रोहित दयाल शुक्ला और शिवांगी शैली ने कॉमिक और कला चित्र श्रेणी में पुरस्कार हासिल किया 

मुंबई में वर्ल्‍ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट-वेव्स 2025 में झारखंड के पलामू जिले के लेखक रोहित दयाल शुक्ला और ग्राफिक कलाकार शिवांगी शैली की प्रतिभाशाली जोड़ी ने कॉमिक और कला चित्र श्रेणी में पुरस्कार हासिल किया है।

इस पलामू की इस जोड़ी को झारखंड की पारंपरिक सोहराई कला शैली में चित्रित उनके ऐतिहासिक ग्राफिक उपन्यास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। उपन्यास में राजा मेदिनी राय और मुगल साम्राज्य के सैन्य कमांडर दाउद खान पन्नी के बीच ऐतिहासिक युद्ध जीवंत रूप से दर्शाया गया है।

इसमें समृद्ध क्षेत्रीय कला को सम्मोहक कहानी कहने के साथ मिश्रित किया गया है। रोहित शुक्ला के पिता शंकर दयाल ने अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए।

इसे अपने जिले के लिए एक उल्लेखनीय क्षण बताया है। उन्‍होंने कहा कि ग्राफिक उपन्यासकार के रूप में यह रोहित का पहला प्रयास था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 8:10 अपराह्न