मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2025 3:47 अपराह्न

printer

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

उत्तरकाशी में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज भी हो गया है। उत्तरकाशी से हमारे संवाददाता ने बताया कि सुबह 10 बजकर तीस मिन टपर गंगोत्री और 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। गंगोत्री में कपाटोद्घाटन के अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कपाटोद्घाटन और अक्षय तृतीया की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को असुविधा न हो। गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे यात्रा के लिए उत्साहित हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न

पेरिस पैर