मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 5:41 अपराह्न

printer

विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के मुद्दे पर कार्य करने को लेकर मनाया जाता है। पर्यावरण की रक्षा की जागरूकता को लेकर संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में ये एक वैश्विक कार्यक्रम है। इस दिन की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुद्धा जयंती पार्क में पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में करोड़ों पेड़ लगाने के लिए अनूठा जन आंदोलन बनाना है। इधर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षों को लगाने का आह्वान किया। अपने एक संदेश में श्री धामी ने कहा कि सरकार, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है