विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल के दूसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किये। स्नोबोर्डिंग में भारती (डिवीजन एफ25) ने नोविस स्लैलम फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता ठाकुर (डिवीजन एफ26) ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
अल्पाइन स्कीइंग में निर्मला देवी (डिवीजन एफ06) ने स्वर्ण पदक और राधा देवी (डिवीजन एफ01) ने इंटरमीडिएट जायंट स्लैलम फाइनल में रजत पदक जीता। अभिषेक कुमार (डिवीजन एम02) ने नोविस जायंट स्लैलम फाइनल में रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने अब तक कुल नौ पदक जीते हैं।