अगस्त 27, 2025 1:16 अपराह्न

printer

वियतनाम और थाईलैंड में तेज बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत

वियतनाम और थाईलैंड में तेज बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई। वियतनाम में, कई उत्तरी और मध्य प्रांतों में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई। थाईलैंड के उत्तरी शहर चियांग में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई और एक अन्य लापता है। सोमवार दोपहर वियतनाम में तूफान काजिकी के बाद पूर्वोत्तर वियतनाम के कुछ हिस्सों में रात भर लगभग 8 इंच बारिश हुई।