मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 6:03 अपराह्न

printer

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात  के संयुक्त तत्वावधान में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात   एवं संस्थान के  प्रशिक्षणार्थियों, प्रबंधन  तथा स्थानीय लोगों ने केक काटकर शुभकामनाएं दी । 
 
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा के  प्रशिक्षणार्थियों  एवं सभी  क्षेत्र  वासियों का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि उनके द्वारा दिए गए विश्वास, सहयोग और समर्थन  के आभारी रहेंगे । उन्होंने कहा कि  जन कल्याण   उनकी सदैव प्राथमिकता रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी भी  भेदभाव से क्षेत्र के विकास   में अपना योगदान दिया है  जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा । 
 
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान   नर्सिंग   सेवाओं  के साथ संस्कारों  के लिए भी प्रदेश  के नाम को ख्याति दिला रहा है।  उन्होंने संस्थान के  बच्चों  को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय के दौरान  संस्थान में अन्य  विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे । 
इस  दौरान  संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है