मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 6:03 अपराह्न

printer

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष डी.के. सेठ को 515 करोड़ रुपये से अधिक का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज संपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष डी.के. सेठ को पांच सौ पंद्रह करोड़ रुपये से अधिक का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। इस समिति का गठन, रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों की संपत्ति वापस दिलाने के लिए किया गया था।
 

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अनुमान है कि इस राशि का इस्तेमाल संपत्ति निपटान समिति के पास अब तक दर्ज कुल 31 लाख दावों में से लगभग साढे सात लाख पीड़ितों को धन वापस दिलाने में किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय-ईडी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और त्रिपुरा राज्यों में रोज वैली समूह के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम- पीएमएलए के पांच मामलों की जांच कर रहा है। ईडी ने इन सभी मामलों में पीएमएलए के अन्‍तर्गत विशेष अदालतों में शिकायतें दायर की हैं।

जांच में पता चला है कि समूह ने ज्यादातर समाज के सबसे निचले तबके के लोगों से झूठा वादा करके 17 हजार 520 करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र की थी। एकत्रित धन में से छह हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक निवेशकों को भुगतान नहीं किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है