जनवरी 17, 2025 1:20 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा- हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा बजट

राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रांची में आयोजित बजट पूर्व संगोष्ठी के दौरान कहा कि वर्ष 2025-26 का बजट हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा। दो दिवसीय संगोष्ठी के पहले दिन कृषि, सिंचाई, वन-पर्यावरण, ग्रामीण विकास, आजीविका मिशन, नगर विकास, पर्यटन, उद्योग, ख़ान एवं भूतत्व, श्रम एवं कौशल विकास समेत कई विभागों की योजनाओं पर विशेषज्ञों के साथ वित्त मंत्री ने चर्चा की। बैठक के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार पूरी ईमानदारी के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।