मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 20, 2025 8:54 पूर्वाह्न

printer

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन की अमरीका और पेरू की यात्रा आज से शुरू

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन की अमरीका और पेरू की यात्रा आज से शुरू हो रही है। वे अमरीका में सैन फ्रांसिस्को में दो दिन रूकेंगी और स्‍टैनफोर्ड विश्‍वविद्यालय के हूवर इंस्‍ट‍ीट्यूशन में संबोधन देंगी। सुश्री सीतारामन वित्‍त प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी कुछ प्रमुख कंपानियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। वित्‍तमंत्री भारतवंशियों से जुड़े एक आयोजन में भी शामिल होंगी।

सुश्री सीतारामन वांशिगटन में 22 अप्रैल को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष और विश्‍व बैंक की बैठकों में हिस्‍सा लेंगी। वे जी-20 देशों के वित्‍त मंत्रियों की दूसरी बैठक, केन्‍द्रीय बैंकों के गर्वनर की बैठक, विकास समिति के पूर्ण सत्र और ग्‍लोबल सॉवरन डेट गोलमेज सम्‍मेलन में भी भाग लेंगी।

सुश्री सीतारामन 26 अप्रैल को पहली बार पेरू यात्रा पर पहुंचेंगी। उनके साथ वित्‍त मंत्रालय के अधिकारियों और कारोबारियों का एक शिष्‍टमंडल भी है। यह भारत और पेरू के बढ़ते आर्थिक और व्‍यापारिक संबंधों को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न

पेरिस पैरालम्