विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत चम्पावत जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सुई-लोहाघाट से तीन कृषि रथों को रवाना किया गया। यह रथ जिले के चारों विकास खण्डों की 135 ग्राम पंचायतों के साढ़े चार हजार किसानों से संपर्क करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने बताया कि 12 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक, किसानों के द्वार जाकर उन्हें कृषि संबंधी विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार ने बताया कि इस अभियान में विभिन्न विभाग, किसानों को खेती की वैज्ञानिक विधि के बारे जानकारी देंगे और उनके सुझाव लेकर समस्याओं समाधान करेंगे।