नवम्बर 7, 2024 8:01 अपराह्न | Army

printer

वार्षिक भारतीय सैन्‍य विरासत महोत्‍सव का दूसरा संस्‍करण कल नई दिल्‍ली में शुरू होगा

वार्षिक भारतीय सैन्‍य विरासत महोत्‍सव का दूसरा संस्‍करण कल नई दिल्‍ली में शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव में वैश्विक और भारतीय विचारक, निगम, निजी और सरकारी क्षेत्र के उपक्रम, विद्वान और शोधकर्ता भारत की राष्‍ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, सैन्‍य इतिहास और सैन्‍य विरासत पर विचार विमर्श करेंगे।

    महोत्‍सव के उद्घाटन के दौरान शौर्यगाथा परियोजना भी शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्‍य शिक्षा और पर्यटन के माध्‍यम से भारत की सैन्‍य विरासत को प्रोत्‍साहन देना और संरक्षण करना है। महोत्‍सव के दौरान सैन्‍य विषयों पर कई महत्‍वपूर्ण प्रकाशनों का लोकार्पण भी होगा।

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डी आर डी ओ अपनी उपलब्धियों और आत्‍मनिर्भर भारत अभियान में अपने योगदान को प्रदर्शित करते हुए एक फोटो प्रदर्शनी लगायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला