भुवनेश्वर में कल शाम वर्ष 2024-25 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुरस्कार प्रदान किए गए। सुभाशीष बोस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सौम्या गुगुलोथ को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।
इसके अलावा, खालिद जमील को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच और सुजाता कर को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया।
विशाल कैथ ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर और एलंगबाम पंथोई चानू ने सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीता। ब्रिसन फर्नांडिस ने होनहार पुरुष खिलाड़ी और तोइजम थोईबिसना चानू ने होनहार महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।