मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 16, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

वर्ष 1798 के विदेशी शत्रु अधिनियम का हवाला देते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- अमरीका पर वेनेजुएला का एक गुट कर रहा है आक्रमण

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वर्ष 1798 के विदेशी शत्रु अधिनियम का हवाला देते हुए कहा है कि अमरीका पर वेनेजुएला का एक गुट आक्रमण कर रहा है।

 

यह कानून राष्ट्रपति को व्यापक अधिकार देता है और वह बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन में तेजी ला सकते हैं। ट्रम्प की घोषणा ट्रेन डे अरागुआ समूह को निशाना बनाकर की गई है। इसके अनुसार यह समूह शत्रु ताकत है।

   

 

अमरीकी सिविल लिबर्टीज यूनियन और डेमोक्रेसी फॉरवर्ड ने वाशिंगटन की संघीय अदालत में एक  महत्‍वपूर्ण मुकदमा दायर किया। उन्होंने कहा है कि यह आदेश ट्रेन डे अरागुआ को एक विदेशी सरकार द्वारा एक हिंसक आक्रमण के रूप में वर्गीकृत करेगा, जिससे संभावित रूप से वेनेजुएला के लोगों का बडी संख्‍या में निर्वासन हो सकता है।

 

 

मुख्य न्यायाधीश जेम्स ई बोसबर्ग ने आव्रजन हिरासत में वेनेजुएला के पांच लोगों की सुरक्षा के लिए 14 दिन के लिए वैध अस्थायी निरोधक आदेश जारी किया।

 

श्री बोसबर्ग ने वर्तमान परिस्थितियों को बनाए रखने के लिए आदेश को लागू किया और अमरीका में वेनेजुएला के सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने पर विचार करने के लिए लगातार सुनवाई निर्धारित की।

   

 

व्हाइट हाउस ने पहले ही ट्रेन डी अरागुआ को एक आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। इस समूह के लगभग 300 सदस्यों को अल साल्वाडोर में नजरबंद किए जाने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है