मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 5:53 अपराह्न

printer

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत धर्मशाला में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई इस मैराथन में प्रतिभागी वाया चीलगाड़ी कुनाल पत्थरी माता होते हुए वापस सिंथेटिक ट्रैक पहुंचे। महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर व पुरूषों के लिए 8 किलोमीटर की इस मिनी मैराथन दौड़ में सौ के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीसीएफ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला वृत्त सरोज भाई पटेल ने जानकारी दी कि मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में साधना चौधरी प्रथम, नैंसी चौधरी दूसरे तथा गार्गी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में अनीश चौधरी प्रथम स्थान, सुरेंद्र द्वितीय स्थान तथा विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 
 
मैराथन में प्रथम पुरस्कार विजेता को सात हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को पांच हजार तथा तृतीय स्थान पर आने वाले को तीन हजार रूपये दिए गए। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। सीसीएफ वन्य प्राणी ने बताया के वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस वर्ष 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक 73वां वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिताएं, चित्रकला, मैराथन इत्यादि करवाई जा रही हैं। 
 
उन्होंने बताया कि धर्मशाला वन्य प्राणी वृत्त के अन्तर्गत वन्य प्राणी मंडल चम्बा व हमीरपुर के सभी वन्य प्राणी अभ्यारण्य तथा चिडियाघरों में भी भिन्न-भिन्न प्रकार के आयोजन प्रतिदिन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज वन्य प्राणी वृत्त धर्मशाला द्वारा धर्मशाला में लड़के और लड़‌कियों के लिए मैराथन दौड करवाई गई। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन और प्रकृति के संचालन के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वन्य प्राणियों के जीवन पर ही हमारा जीवन निर्भर है, इसलिए उनकी आवश्यकताओं के प्रति सजग रहना जरूरी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है