मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 29, 2025 2:16 अपराह्न

printer

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संसद की संयुक्त समिति ने मसौदा रिपोर्ट को स्‍वीकार किया

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संसद की संयुक्त समिति ने आज मसौदा रिपोर्ट को स्‍वीकार कर लिया है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में 31 सदस्यीय पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि समिति ने विधेयक से संबंधित 14 खंडों पर संशोधन को स्‍वीकार किया है।

 

उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएगी। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले छह महीनों में विधेयक पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ है।

 

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 का उद्देश्य देश भर में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और विनियमन में सुधार करना है। इस बीच, विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को स्‍वीकार करने पर सवाल उठाया है। डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि रिपोर्ट को जल्दबाजी में अपनाया गया है।

 

कांग्रेस के नसीर हुसैन ने कहा कि उनके द्वारा की गई कई आपत्तियों और सुझावों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत अन्य विपक्षी सांसदों ने कहा कि उन्होंने अपनी असहमति लिखित रूप में दर्ज कराई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है