मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 8:11 अपराह्न

printer

लोकसभा सचिवालय, 18वीं लोकसभा के सदस्‍यों का स्‍वागत करने के लिए तैयार

लोकसभा सचिवालय, 18वीं लोकसभा के सदस्‍यों का स्‍वागत करने के लिए तैयार है। एक विज्ञप्ति में सचिवालय ने कहा है कि सदस्‍यों के स्‍वागत और उनका सुचारू पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाये गए हैं। समय की बचत और पेपर रहित डिजिटल प्रक्रिया को ध्‍यान में रखते हुए नवनिर्वाचित सदस्‍यों का पंजीकरण ऑनलाइन इंटिग्रेटेड सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से किया जाएगा। सचिवालय में नवनिर्वाचित सदस्‍यों के लिए एस बी आई बैंक खाता खोलने, स्‍थाई पहचान पत्र और केन्‍द्र सरकार स्‍वास्‍थ्‍य योजना कार्ड जारी करने के लिए विशेष प्रबंध किये गए हैं। आज से 14 जून तक शनिवार और रविवार समेत प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। सचिवालय प्रत्‍येक सांसद को भारत के संविधान, नियमों और निर्देशों आदि से संबंधित उपयोगी प्रकाशनों की प्रतियां उपलब्‍ध करायेगा। हवाई अड्डों और रेलवे स्‍टेशनों पर मार्ग दर्शक चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा सदस्‍यों के अस्‍थाई रूप से रहने की व्‍यवस्‍था वैस्‍टर्न कोर्ट एनेक्सी, होस्‍टल, राज्‍य और केन्द्रशासित भवनों तथा अतिथि गृहों में की गई है। सॉफ्टवेयर आधारित कम्‍प्‍यूटरीकृत व्यवस्था के माध्यम से इन्‍हें सदस्यों को उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना मेडिकल चौकियां सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है