मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 6, 2024 5:39 अपराह्न | rahul

printer

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान केवल एक पुस्‍तक नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका और दर्शन है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान केवल एक पुस्‍तक नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका और दर्शन है। वे आज नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री राहुल गांधी ने संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्‍होंने वंचितों सहित समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संविधान का मसौदा तैयार किया था।

    इससे पहले श्री गांधी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया और स्तूप के अंदर बाबासाहेब अंबेडकर के केंद्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे आज मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके बाद वे वहां महाविकास अघाडी नेताओं के साथ एक रैली को संबोधित करेंगे।