कल लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना की ताजा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आकाशवाणी रायपुर के समाचार एकांश की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है। आकाशवाणी रायपुर द्वारा कल हर घंटे विशेष समाचार बुलेटिन प्रसारित किए जाएंगे। ये विशेष चुनाव बुलेटिन हिन्दी के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी होंगे। ये बुलेटिन कल सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएंगे और शाम चार बजकर दस मिनट तक जारी रहेंगे। इसके अलावा प्रादेशिक समाचार एकांश रायपुर द्वारा कल लोकसभा चुनाव परिणामों पर एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम भी प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल रात आठ बजकर तीस मिनट से प्रसारित होगा। कल आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होने वाले विशेष चुनाव बुलेटिन और विशेष परिचर्चा कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ रिले करेंगे।
Site Admin | जून 3, 2024 9:09 अपराह्न
लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना की ताजा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आकाशवाणी रायपुर की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई