मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 25, 2024 12:09 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर और सपा नेता धर्मेंद्र यादव सहित कई नेताओं की किस्मत होगी ईवीएम में कैद

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, दिल्‍ली की सभी सात, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू कश्‍मीर की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान भी आज हो रहा है। मतदान सवेरे सात बजे शुरू हुआ।

    

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल खट्टर, संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज तथा मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, राज बब्बर तथा कन्हैया कुमार सहित प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव और पी डी पी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की किस्‍मत भी आज ईवीएम में बंद हो जाएगी।

    

इस चरण में एक लाख 14 हजार मतदान केन्द्रों पर 11 करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है