मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2024 6:12 अपराह्न

printer

लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि है और वह इसका पूरा सम्मान करती हैंः कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में चार लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि है और वह इसका पूरा सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी मजबूती से यह चुनाव लड़ा। उन्होंने उन मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें इन चुनावों में अपना महत्वपूर्ण मत दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने दायित्व से कभी भी पीछे नही हटी है और न ही कभी हटेगी। उन्होंने कहा है कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नही आये कहा क्या कमी रह गई इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार कोई कमी न करने का आग्रह करते हुए कहा है कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार से हतोत्साहित होने की जरूरत नही है।
प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में जीते सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए  उम्मीद जताई  है कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा उप चुनावों में जीते कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी बधाई देते हुए कहा है कि उनकी जीत से प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ओर भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव के परिणाम से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग पूरी मजबूती से कांग्रेस सरकार के साथ है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है