मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 25, 2024 3:33 अपराह्न

printer

लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलुरु द्वारा हेल्पर और ऑपरेटर के 479 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलुरु द्वारा हेल्पर और ऑपरेटर के 479 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं व आईटीआई पास तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। कंपनी के द्वारा 15 से 20 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 28 नवम्बर को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।

 

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

 

ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9877677903 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है