जनवरी 11, 2025 8:14 अपराह्न

printer

लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल्स आधारित वैकल्पिक ऊर्जा परियोजना के अनुसंधान के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय का हुआ चयन

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय का चयन भारत सरकार द्वारा लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल्स आधारित वैकल्पिक ऊर्जा परियोजना के अनुसंधान के लिए किया गया है।  इस शोध के लिए 10 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि दी जाएगी, और विश्वविद्यालय 15 जनवरी तक प्रस्ताव समर्पित करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि जीवाश्म ईंधन के घटते भंडार और प्रदूषण के कारण वैकल्पिक ऊर्जा पर गंभीर विचार हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला